दुर्गा सिंह पटेल
गोंडा।फार्मासिस्ट फ़ाउंडेशन गोंडा के जिला अध्यक्ष डॉ. नौशाद खाँन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमे उत्तर प्रदेश मे स्वास्थ्य उपकेन्द्रो पर फर्मासिस्ट की नियुक्ति कैडर के पूर्ण गठन फार्मेसी रेगुलेशन 2015 के अनुपालन नेशनल हेल्थ पॉलिसी के अनुपालन के संबंध मे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो , जिला अस्पताल , ट्रामा सेंटर द्वारा दवा वितरण सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष डॉ कुलदीप मणि त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रभाकर पांडे, जिलाध्यक्ष नौशाद खान उपाध्यक्ष डॉ शहजाद अली,डॉ सुधीर पाठक,डॉ निरंजन सैनी, डॉ अजी पाठक, डॉ वैभव श्रीवास्तव , डॉ रामदेव, डॉ विवेक गुप्ता, डॉ रामलगन सोनकर, डॉ रज्जन कुमार, डॉ हेमंत, डॉ कुलदीप वर्मा, डॉ विजय, डॉ रोहन भसीन , तथा सैकड़ो की संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ