Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:कहोबा पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रैक्टर - ट्रालियों में लगाए रेफ्लेक्टर


डीएम के आदेश पर परिवहन व पुलिस विभाग चला रहा अभियान

ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा विशेषकर कोहरे में ट्रैक्टर-ट्राली में रेफ्लेक्टर न होने से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए मोतीगंज थाने की कहोबा चौकी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर बजाज चीनी मिल कुन्दरखी गन्ना लेकर जाने वाली सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगाया गया। चौकी प्रभारी ने स्वयं की उपस्थिति में अभियान चलाकर किसानों की गाड़ियों में रेफ्लेक्टर लगवाए।

बताते चलें कि पिछले दिनों क्राइम जंक्शन लाइव द्वारा इस बाबत समाचार प्रमुखता से प्रसारित किया गया था। समाचार में ओवरलोड तथा बगैर रिफ्लेक्टर के गन्ना ढो रहे ट्रालों से होने वाली दुर्घटनाओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था। प्रसारित समाचार को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग तथा रिफ्लेक्टर के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके लिए चीनी मिलों को भी सहयोग के लिए निर्देशित किया गया


 बजाज चीनी मिल कुंदरखी गन्ना लेकर जाने तथा आने वाली सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों में कहोबा चौकी प्रभारी लाल साहब सिंह व कांस्टेबल राकेश कुमार कन्नौजिया द्वारा रेफ्लेक्टर लगाया गया। चौकी इंचार्ज श्री सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रेफ्लेक्टर लगवाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुन्दरखी चीनी मिल गेट पर लगभग 50 किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगवाया गया। इसके अलावा बजाज मिल चौराहा व कहोबा चौराहे पर भी अभियान के तहत सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगाया गया। उन्होंने बताया कि सभी किसानों को निःशुल्क रिफ्लेक्टर देकर लगवाया गया जिस पर किसानों ने खुशी जाहिर की और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे