अखिलेश्वर तिवारी
आरोपी को गिरफ्तार कर आला नकब पुलिस ने किया बरामद
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर की थाना ललिया पुलिस ने गत 14 जनवरी को हुए एक युवक राम धीरज यादव की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी अभियुक्त गोकरन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है ।
थाना ललिया पुलिस का कहना है कि मृतक राम धीरज यादव पुत्र नारायण यादव श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम खदरा का निवासी था और वह थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम फरहा पारा निवासी गोकरन के घर पर काफी दिनों से नौकरी कर रहा था । मृतक राम धीरज ने हत्या आरोपी गोकरन के दो पुत्रियों का अश्लील वीडियो तथा फोटो बना लिया था । अश्लील वीडियो के जरिए मृतक राम धीरज लड़कियों पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था । राम धीरज की हत्या अश्लील वीडियो बनाने तथा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने के कारण की गई थी । एसपी अमित कुमार ने बताया कि गत 14 जनवरी को राम धीरज यादव नामक व्यक्ति की लाश थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम भरहापारा में एक गन्ने के खेत से बरामद हुई थी । पुलिस की विवेचना में गोकरन व उसका नाबालिग पुत्र हत्या में संलिप्त पाया गया । उन्होंने बताया कि मृतक राम धीरज गोकरन के यहां खेती पाती का काम करता था और उसका घरेलू संबंध भी हो चुका था । इसी संबंध का फायदा उठाते हुए उसने उसकी दो पुत्रियों की अश्लील वीडियो तथा फोटो बना ली थी । उसी अश्लील वीडियो के जरिए लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश कर रहा था जिसका पता चलने के बाद आरोपी गोकरन तथा उसका एक नाबालिग पुत्र मिलकर राम धीरज की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी तथा लाश को एक गन्ने के खेत में फेंक दिया । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त पर आला नकब कुल्हाड़ी तथा कपड़े व मोबाइल भी बरामद कर लिया है ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ