अखिलेश्वर तिवारी
28 जनवरी को युवा संसद का होगा आयोजन
बलरामपुर ।। संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती के दोनों जनपदों में रह रहे युवक व युवतियों के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय द्वारा "युवा संसद युवा आवाज नव भारत निर्माण" कार्यक्रम का आयोजन आगामी 28 जनवरी को महारानी लाल कुंवारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सभागार में आयोजित होगा जिसमें जनपद बलरामपुर व श्रावस्ती के वे छात्र-छात्राएं जिनकी उम्र 30 जून 2018 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य हो प्रतिभाग कर सकते हैं ।
कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी एमएलके कालेज के प्रवक्ता डॉ आर के पांडे ने बताया की 28 जनवरी को एमएलके महाविद्यालय सभागार में "युवा संसद युवा आवाज नव भारत निर्माण" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम में 50 - 50 के ग्रुप में युवक प्रतिभाग करेंगे जिसके लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन मांगा गया है । ऑनलाइन आवेदन के लिए इसे क्लिक करें । ऑफलाइन आवेदन एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर तथा राजकीय महिला डिग्री कॉलेज श्रावस्ती में 10 से 19 जनवरी तक 11:00 से 1:00 के बीच कर सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि मंत्रालय द्वारा 17 से 28 जनवरी के मध्य पूरे प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसके अंतर्गत 28 जनवरी को बलरामपुर में आयोजित किया गया है । उन्होंने बताया कि 50 - 50 प्रतिभागियों का युवा संसद आयोजित किया जाएगा जिसके लिए बलरामपुर श्रावस्ती जिले के सभी महाविद्यालयों तथा नेहरू युवा केंद्र की छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकती हैं ।वह लोग भी आवेदन कर सकते हैं उनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है वे जन्म प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं । उन्होंने अपील की है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ युवा वर्ग जरूर उठाएं । ऐसे आयोजन बार-बार नहीं होते हैं इसलिए इसका लाभ युवाओं को उठाना चाहिए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ