रिपोर्ट:इम्तियाज खान
गरीब असहायों की मदद करना पुनीत कार्य:- विधायक सूर्यभान सिंह
बल्दीराय/सुल्तानपुर।तहसील बल्दीराय के निराश्रित गरीब असहाय दिब्यांगों को सर्दियों से निज़ात पाने के लिए तहसील प्रशासन ने कंम्बल वितरित किये।
सरकार के आदेशानुसार ठंड से बचने के लिए तहसील मुख्यालय पर मुख्य अतिथि के तौर सुल्तानपुर सदर विधायक सूर्य भान सिंह नें गरीब असहायों को तहसील प्रागंण में कम्बल वितरण का आयोजन हुआ विधायक नें भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाई और कहा कि कहा कि समाज सेवा ही हमारी सरकार की मुख्य रूप से कटिबध्य है सपा बसपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से खौफ खाये विपक्षियों नें गठबंधन की राजनीति को हवा दी है हालांकि हमारी सरकार सबका हाथ सबका विकास की राजनीति करतीं है व्यापारियों की हितैषी है उपजिलाधाकारी प्रतिपाल सिंह चौहान नें बताया कि बल्दीराय तहसील के चयनित निराश्रितों ठंड से बचने के लिए कंम्बल वितरण किया गया। विभिन्न ग्राम पचांयतों से 200 लाभार्थीयों जिसमें दिव्यांगों को निराश्रित गरीब असहायों को कम्बल वितरण किया गया।क्षेत्रीय लोगों ने विधायक सूर्यभान से माँग कि की सिक्स लेन से बल्दीराय तहसील के लिये रास्ता दिलवाया जाय।
भाजपा नेता घनश्याम मिश्रा ने कहा कि सम्पन्न लोगों को गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठनों को आगें आना चाहिए।इस मौके पर तहसीलदार शैलेश चौधरी,नायब आरएन पाल,कानूनगो देवी तिवारी,लिपिक कैलाश नाथ शुक्ल,राजधर शुक्ल सदस्य जिला कार्यसमिति,जमुना प्रसाद,युवा नेता सुनील सिंह,नरेन्द्र अग्रहरि,घनश्याम तिवारी,उमाकांत शुक्ल आदि सैकड़ों गढ़मान्य मौजूद रहें ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ