Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज कायाकल्प योजना के तहत चयनित













डॉ ओपी भारती 

गोंडा :वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  के चिकित्सकों व कर्मियों के बेहतर काम करने का नाम मिला है। लखनऊ से आयी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने इस अस्पताल को काया कल्प योजना के तहत चयनित किया है। 






टीम की सलाहकार अपराजिता मेहरा ने बताया कि जिले की समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के परीक्षण की कसौटी पर कसने के बाद काया कल्प योजना के तहत चयनित होने वाला पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन रहा है। 



इस योजना में चयनित होने के बाद अस्पताल भवन के रख रखाव स्थानीय सहयोग बेहतर कार्मिक कार्य प्रणाली सामाजिक सहयोग स्वच्छता व अस्पताल से निकलने वाले कचरे का कचरे के समन के लिए बायो मेडिकल बेस स्थापित करना है। योजना के परामर्श दाता तरण भारतद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता में वृद्धि करना ही प्रमुख उद्देश्य है।






 प्रबंधक जितेन्द्र पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व अस्पताल के सहयोग से बेहतरीन सुविधायें विकसित कर अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अनुकरणीय बनाना है। अधीक्षक डाॅ आशुतोष शुक्ला ने योजना में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुऐ।टीम व अस्पताल कर्मियों को धन्यवाद देते हुऐ और बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डाॅ कुमार ज्ञानम,डाॅ दिलीप सिंह, डाॅ जीके सिंह, राम सजन शशी सिंह आदि कर्मी मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे