माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिला मंत्री का किया गया जोरदार स्वागत
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय निर्वाचन में निर्विरोध जिला मंत्री निर्वाचित होने के उपरांत वीएनके इंटर कालेज मोतीगंज के प्रधानाचार्य का शुक्रवार को विभिन्न कालेेजोंमें जोरदार स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिला मंत्री विद्या नगर किसान इंटर कॉलेज मोतीगंज के प्रधानाचार्य राधामोहन पाण्डेय शुक्रवार को जिले के नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज नवाबगंज, डीएवी इंटर कॉलेज नवाबगंज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज नवाबगंज और जेम्स हार्वे इंटर कॉलेज नवाबगंज में शिक्षकों से मिले और उनको सहयोग एवं समर्थन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक साथियों ने लगातार तीसरी बार उन पर भरोसा जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। चुनाव में शिक्षकों के समर्थन और सहयोग से अभिभूत नवनिर्वाचित जिला मंत्री राधामोहन पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर स्तर से प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर उक्त विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री पाण्डेय का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने इस स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ