गोण्डा:डायल100पर तैनात यसआई देर रात ट्रेन के चपेट में आने पर घटना स्थल पर मौत हो गयी। मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया है।
मनकापुर कोतवाली के मनकापुर-रेहरा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिग गेट सख्या (245एसपीएल) के पांच सौ मीटर दूरी पर लोकमान्य तिलक ट्रेन सेमध्य रात्रि में कट कर मौत हो गयी।
गेट मैन नशीम अहमद ने घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दिया।स्टेशन मास्टर के मेमो सूचना स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ यसआई राजेश कुमार मिश्रा मय फोर्य के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर तड़के जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
डायल100के पीआरवी870पर हरेराम सिंह उम्र57वर्ष पुत्र स्व० काशी नाथ सिंह जनपद देवारिया के थाना भटनी क्षेत्र के दादर टोला निवासी की तैनाती थी।यसआई शुगर से पीडित व दो किड़नी खराब हो जाने के कारण एम्र्स में इलाज चल रहा था।वर्ष 2013में में कोतवाली में सिपाही के पद पर आये और यही से दीवान व यचसी बने।
नाम न छापने पर कई पुलिस कर्मी ने बताया कि अस्वस्थ्य होने के कारण विभाग द्वारा अवकाश नही दिया जा रहा था और हाल में ही वे मेडिकल अवकाश से वापस आये हुए थे।जिन्हे डायल 100कार्यालय मुख्यालय द्वारा अमद न किये जाने से अत्याधिक दबाव में रहते थे।कोतवाली के बगल कोषागार में आवास में निवास करते थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ