Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की विशाल जनसभा कल











राकेश गिरी
संतकबीरनगर- धनघटा क्षेत्र के धनघटा चौराहे के निकट कल सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी की विशाल जनसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सम्बोधित करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष कैलाश राजभर व वरिष्ट नेता बृज भूषण ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र राजभर जनसभा को सम्बोधित करेंगे।







बताते चले कि जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे 01 सप्ताह से जी जान लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता डोर 2 डोर जाकर लोगो से सम्पर्क कर रहे हैं ताकि बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर की इस जनसभा के जरिये पिछड़े, अति पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग को पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी करेगी।। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद पार्टी के कद्दावर नेता बृजभूषण मिश्र ने कहा कि इस जनसभा को सफल बनायें जाने को लेकर पार्टी ने पूर्व में काफी तैयारी कर रखी है, उन्होंने कहा कि इस जनसभा के जरिये ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में पार्टी के अगले कदम का फैसला लिया जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे