सुनील उपाध्याय
बस्ती। राष्ट्रीय लोक दल भले ही सपा बसपा गठबंधन में शामिल होने का मन बना रही है। लेकिन रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि पाण्डेय पार्टी ने बस्ती से खुद की दावेदारी कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में चंद्र मणि पाण्डेय ने कहा कि पूर्वांचल की 61वीं लोकसभा बस्ती के संबंध में पार्टी गंभीरता पूर्वक विचार कर ले।
क्योंकि मैंने जिस तरीके से 2017 से ही जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाना व आम जनमानस के हितों के लिए आमरण अनशन अनशन व धरना प्रदर्शन कर रहा हूं। 2017 विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगातार मैं लड़ाई लड़ रहा हूं।
अतः मुझे लोकसभा में भी जनता के बीच जाने का मौका मिलना चाहिए शीर्ष नेतृत्व कहां किसको लड़ाएगी यह उसका अपना नीतिगत विषय है। पर पूर्वांचल की बस्ती लोकसभा सीट से मेरी दावेदारी मेरा अधिकार है जिसे सभी को सहर्ष स्वीकार किया जाना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ