डॉ ओपी भारती
गोंडा।गौ सेवा करके ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। सत्तर सालों मे पहली बार किसी सरकार ने गौ सेवा के लिए कोई कदम उठाया है। योगी सरकार की इसी पहल को देखते हुए कांग्रेस की म.प्र. की सरकार ने भी गौ सेवा के लिए नियम बनाया है। उक्त बातें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह ने वजीरगंज क्षेत्र के अनभुला गांव मे गौ सेवा आश्रय के भूमिपूजन पर लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
योगी सरकार के गौरक्षा के लिए बनाये जा रहे गौ सेवा केन्द्र का भूमिपूजन जिलापंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह व प्रधान सालिकराम सिंह ने अनभुला गांव मे संयुक्त रुप से किया।भूमिपूजन के बाद मुख्य अतिथि केतकी सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि गौ सेवा कलयुग में सबसे बड़ी सेवा है। यह कार्य सरकार कर रही है ।इसमें जनमानस की भागीदारी से ही सफलता संभव है। हर मनुष्य को गौ सेवा करनी चाहिए। योगी सरकार की देखा -देखी ही मप्र की कांग्रेस की सरकार ने गौ रक्षा करने का बीड़ा उठाया है।विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह ने गौ सेवा के कार्य को किसानों के फायदे का बताया।इस मौके पर प्रधान सालिकराम सिंह, रविशंकर सिंह, भरत सिंह ने भी अपने विचार प्रगट किये।इस कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नवाबगंज सत्येंद्र सिंह, सूर्यलाल गुप्ता, जयनरायन सिंह, हरिश्चंद्र ,भवानी, विष्णु सिंह, गोविंद सिंह, प्रदुम्न सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ