डॉ ओपी भारती
गोंडा :वजीरगंज में बुद्धवार की सुबह खेत जा रहे एक किशोर को एक तेज रफ्तार बस ने गोंडा-अयोध्या हाइवे पर ठोकर मार दिया।किशोर को गम्भीरावस्था में उपचार हेतु जनपद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
भगोहर के मजरे जमादार पुरवा निवासी कुलदीप मौर्य(16) पुत्र बेंचू मौर्य सुबह लगभग 8.30बजे सायकिल से अपने खेत जाने के लिए हाइवे की सड़क पार कर रहा था।तभी गोंडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे ठोकर मार दिया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।एम्बुलेंस से उसे स्थानीय सीएचसी लाया गया।जहां से उसकी गम्भीरावस्था को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।चालक दुर्घटना के बाद बस छोड़ कर फरार हो गया है।पुलिस बस को थाने ले आई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ