Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:वजीरगंज पुलिस में रेप का मुकदमा दर्ज










डॉ ओपी भारती 

गोण्डा:वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की एक दलित किशोरी से गांव के ही एक युवक ने रविवार की रात उसके घर में ही उससे रेप किया।युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुद्धवार को युवक के विरुध्द केस दर्ज कर किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेजा है।








किशोरी(16) के पिता द्वारा दर्ज कराए गये केस के अनुसार उसकी लड़की को आरोपी ने एक मोबाइल दिया था व उसी से उससे बात करता था।किशोरी के बताने के अनुसार आरोपी उससे शादी करने की बात करता था।आरोपी ने रविवार को लड़की को फोन किया तथा रात में लगभग 10.30 बजे आरोपी उसके घर आया तथा जहां उसकी लड़की अकेले सोई थी,उसके साथ रेप किया।लड़की ने घटना की बात अपने पिता को बतायी।





थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी विक्की पांडेय के विरुद्ध रेप,पास्को एक्ट व दलित उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर जांच क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु जनपद मुख्यालय भेजा गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे