Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:किसानों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर पार्टी ने सौंपा ज्ञापन









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद में किसानों की बढ़ती समस्याओं विशेषकर गन्ना से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद भूधर की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला को सौंपा ।





 मांग पत्र में किसानों की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया है जिसमें प्रमुख रूप से गन्ना किसानों की समस्याओं को तत्काल निराकरण की मांग की गई है । मांग पत्र में कहा गया है कि गन्ना किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही है । गन्ना मिलों द्वारा प्रजाति के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है तथा समय से गन्ना मूल्य का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है । गन्ना समिति पर जाने पर उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण नहीं किया जा रहा है ।






 किसानों की फसलों को आवारा पशु नष्ट कर रहे हैं परंतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है । किसान इधर-उधर परेशान है परंतु उसकी सुनने वाला कोई नहीं है । किसान मजदूर पार्टी किसी भी दशा में किसानों की दुर्दशा को बर्दाश्त नहीं कर सकती और यदि तत्काल किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो पार्टी वृहद स्तर पर आंदोलन चलाने के लिए विवश होगी । प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे