अखिलेश्वर तिवारी/वेद मिश्रा
बलरामपुर ।। नगर पालिका परिषद बलरामपुर परिसर में आज कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि सांसद दद्दन मिश्रा व विधायक सदर पलटू राम ने गरीबों के बीच कंबल वितरण किया ।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि साबान अली ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा कहा कि वार्ड वार सभी गरीब व्यक्तियों को कंबल प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है । इस बार 3 से साढ़े तीन हजार कंबल वितरित किए जाएंगे । उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि जो लोग इस वर्ष कंबल प्राप्त कर रहे हैं वह अगले वर्ष कंबल लेने की सूची में अपना नाम शामिल ना कराएं क्योंकि इस वर्ष दिया जा रहा कंबल की क्वालिटी काफी अच्छा है जो तीन-चार साल तक खराब नहीं होगा ।
विधायक पलटू राम ने नगर पालिका परिषद के इस कार्य की सराहना की और कहा कि योगी सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब ठंड से तथा भूख से मरना नहीं चाहिए ।मुख्य अतिथि सांसद दद्दन मिश्र ने भी अपने संबोधन में नगर पालिका के इस कार्य की सराहना की । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य कर रही है । सीएम योगी आदित्यनाथ ने अस्पष्ट शब्दों में कह रखा है कि किसी भी गरीब को परेशानी नहीं होनी चाहिए । जाड़ा से बचाव के लिए उच्च क्वालिटी के कंबल वितरण कराए जाएं ।
इसके अलावा अलाव की व्यवस्था भी कराई जाए ताकि ठंड से समस्या ना हो । नगर पालिका परिषद ए सारी व्यवस्थाएं करा रहा है जिसके लिए वह बधाई का पात्र है । समारोह के दौरान अध्यक्ष किताबुन निसा, पूर्व विधायक अशफाक अहमद, बृज बिहारी शुक्ला, मंगल बाबू तथा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि साबान अली ने अपने कर कमलों द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरित किए । इसके अलावा कंबल वितरण के लिए पांच अलग-अलग काउंटर भी बनाए गए थे जहां पर लोग कूपन देकर अपना कंबल प्राप्त कर रहे हैं ।
वितरण के लिए महिला व पुरुष के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं । समारोह के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल, पूर्व अध्यक्ष कुसुम चौहान, सभासद संजय मिश्र, अंशु मिश्र, सुभाष पाठक , मन्टू सिंह, सलामत, सेमी सिंह, सफीक अहमद, राधेश्याम एडवोकेट, रविंदर गुप्ता तारीख पठान बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम किशोर गौतम सहित समस्त सभासद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता व लाभार्थी मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ