Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

PRATAPGADH:नहीं रहे वरिष्ठ अधिवक्ता हरि नारायण मिश्र, शोक










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! ब्रह्मदेव समाज व ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज की संयुक्त शोक सभा  विवेक नगर पर संगठन के अध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ! बैठक में संगठन के संरक्षक रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित हरि नारायण मिश्र के आकस्मिक निधन पर  गहरी शोक संवेदना  व्यक्त की गई ! 






इस दौरान वक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां कि पंडित हरि नारायण मिश्र जी  एक नेक एवं ईमानदार व्यक्ति के साथ अधिवक्ताओं के हित चिंतक एवं समाज के उत्थान में सदैव अपना सहयोग प्रदान किया करते थे । पंडित जी के निधन से समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है । इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र  नारायण तिवारी ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहाकि संगठन ने  अपना एक अगुआ  खो दिया है ! 





  इस दौरान उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की !  शोक सभा में प्रमुख रूप से देवेंद्र त्रिपाठी हरिकांत शुक्ल अजय शुक्ला भारत मिश्र शिवेश शुक्ल अयोध्या पांडे उत्कर्ष त्रिपाठी अनिल कुमार शुक्ला कृपा शंकर मिश्र राजकुमार तिवारी घनश्याम शुक्ल  चंद्र भूषण मिश्र परमानंद मिश्र नारायण प्रसाद पांडे प्रदीप पांडे रमेश चंद तिवारी पारस नाथ शुक्ल संजीव पांडे देवराज ओझा व्रज घोष ओझा सहित आदि लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे