Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

PRATAPGADH:मतदाता साक्षरता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन












शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ! भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में वोटर अवेयरनेस फोरम यानी मतदाता जागरूकता फोरम की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला अफीम कोठी प्रतापगढ़ में आयोजित की गई जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वेब के महत्व को उपस्थित सभी अध्यक्ष एवं नोडल अधिकारियों को विस्तार से बताया तथा मतदाता जागरूकता फोरम को जनपद में लांच किया सत्ता मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। 





कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर मोहम्मद अनीस मतदाता जागरूकता के नोडल अधिकारी ने बताया की समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में वहां के विभागाध्यक्ष को इसका अध्यक्ष बनाया गया है और एक सीनियर कर्मचारी को हर विभाग से एक नोडल अधिकारी बनाया गया है जिसका कार्य जन  सामान्य को संपूर्ण मतदान प्रक्रिया नैतिक मतदान ईवीएम एवं वीवीपट के बारे में जानकारी देना है। स्वीप के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने कार्यालयों में मतदाता जागरूकता उत्पन्न करने के लिए पोस्टर एवं बैनर का प्रयोग करें एवं चुनावी नारे उस पर लिखवायें एवं जन सामान्य तक मतदाता जागरूकता पैदा करें चुनाव का कार्य एक राष्ट्रीय कार्य है। 







इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा वी वी पैट का प्रदर्शन भी किया गया और उपस्थित लोगों ने मतदान भी किया इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं उप जिला अधिकारी ईवीएम और वीवीपैट के बारे में लोगों को जागरूक किया और स्वयं वीवीपट के माध्यम से मतदान करके वीवीपैट की प्रमाणिकता साबित की।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमारए स्विप नोडल अधिकारी श्याम प्रकाश यादव सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी बरनवालए डीएफओए प्राचार्य अफीम कोठीए डॉक्टर विंध्याचल सिंहए डॉक्टर मोहम्मद अनीस एवं समस्त विभागों से आए हुए अध्यक्ष और नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे