शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! सेवा और सहयोग से दुख दूर करके इस धरती को स्वर्ग बनाया जा सकता है ! पीड़ितों के आंसू पहुंचना ही असली धर्म है ! उक्त बातें नगर क्षेत्र के चिलबिला स्थित शांति भवन पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल के तत्वाधान में आयोजित माता शांति देवी सामाजिक सद्भावना सम्मान समारोह के अष्टम आयोजन के मौके पर सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि कही ! उन्होंने कहा कि इसका अनुसरण लोगों को करना चाहिए !
इस मौके पर अखिल भारतीय चंद्र दत्त सेनानी न्यास के संरक्षक शिव प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह समाज में संबंधों के विघटन का समय है लोग माता पिता बुजुर्गों के सम्मान तथा सेवा के प्रति उदासीन है ! आज के कार्यक्रम से लोगों को सीख लेना चाहिए ! माता पिता बुजुर्ग तथा पीड़ितों की सेवा में ही तीर्थ है ! इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ममतामई माता शांति देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके हुआ ! तत्पश्चात शांति देवी के पुत्र समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया !
इस मौके पर माता शांति देवी की स्मृति में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को पुरस्कृत कर उनके हौसले को अफजाई किया गया ! इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य रत्न को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए सदर विधायक व शिव प्रकाश सेनानी द्वारा सम्मानित किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य व संचालन शिक्षक राकेश कनौजिया ने किया !
इस मौके पर राज नारायण शुक्ला परशुराम उपाध्याय सुमन आनंद मोहन ओझा राजीव कुमार आर्य श्रीकिशोर अग्रवाल अखिल नारायण सिंह शोभनाथ शिवेश शुक्ल पूनम गुप्ता सुरेश पांडे संतोष कुमार दिग्विजय नाथ पांडे देवानंद छेदीलाल छोटे लाल किशन लाल सीताराम शिव प्रताप सिंह विशंभर नाथ पांडे सहित आदि लोग मौजूद रहे और अपने अपने विचार व्यक्त किए !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ