Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:रेप पीड़िता आत्महत्या प्रकरण:दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने पर अड़े ग्रामीण










शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम, जमकर हुआ हंगामा
 पुलिस छावनी बना फत्तेपुर कोटहना गांव
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। दुष्कर्म पीड़ित महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार में भी परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मार्ग पर शव के वाहन को खड़ा कर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। देखते ही देखते महिला के गांव को पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया।
       



स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक महिला के साथ  हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद आत्महत्या मामले में बुधवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब ग्रामीण व परिजन महिला का शव लेकर करनैलगंज की तरफ चल दिए। यह देख बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के साथ सीओ व एसडीएम ने उन्हें फत्तेपुर कोटहना के चौहान पुरवा के पास सड़क पर ही रोक लिया। परिजनों व ग्रामीणों की मांग है की इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी किसी प्रकार के मुआवजे की घोषणा नहीं की गई और ना ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को दिखाई गई।



 साथ ही अभी तक कार्यवाही के नाम पर मामला शून्य है। परिजनों व ग्रामीणों की मांग है कि अभियुक्तों की तरफ से गलत एफीडेविड देने वालों को भी मुलजिम बनाया जाए, तभी वह मृतका का अंतिम संस्कार करेंगे। दूसरी तरफ गांव के लोगों का कहना है की इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अभी तक किसी भी बड़े नेता या अधिकारी का न आना और पुलिस का सकारात्मक रवैया ना होना भी परिजनों व ग्रामीणों में गुस्से का कारण है। 




दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे सीओ सदर महावीर सिंह, क्षेत्राधिकारी जटाशंकर राव, एसडीएम करनैलगंज रमाशंकर वर्मा, कोतवाल करनैलगंज अशोक कुमार सिंह, परसपुर बीएन सिंह, धानेपुर अतुल चतुर्वेदी, कटरा दद्दन सिंह, उमरीबेगमगंज, कौड़िया, इटियाथोक, खरगूपुर सहित जिले के कई अन्य थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया तथा शव का अंतिम संस्कार करने के बाद वार्ता करने को राजी किया। अधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का भरोसा दिलाया तब जाकर लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे