Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव सम्पन्न, राधामोहन पाण्डेय लगातार निर्विरोध जिला मंत्री निर्वाचित











 अजीत सिंह सोलहवीं बार चुने गए जिलाध्यक्ष
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बुधवार को हुए जनपदीय चुनाव में वीएनके इंटर कॉलेज मोतीगंज के प्रधानाचार्य राधामोहन पाण्डेय लगातार तीसरे बार जिला मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं अध्यक्ष पद पर अजीत सिंह की ताजपोशी की गई है।
      






उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय निर्वाचन बुधवार को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गोण्डा में निर्वाचन अधिकारी घनश्याम मिश्र की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इसमें राधामोहन पाण्डेय लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिला मंत्री चुने गए, जबकि अजीत सिंह को सोलहवीं बार जिलाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए 135 मत पड़े, जिसमें 5 मत अवैध पाए गए। अजीत सिंह को 99 जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉक्टर कृष्ण देव द्विवेदी को केवल 31 मत ही प्राप्त हुए। 






जिला मंत्री पद के लिए राधामोहन पाण्डेय लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार द्विवेदी, डॉ. मनमोहन सिंह, पवन कुमार तिवारी, अमित कुमार यादव, मनोज कुमार मिश्र, श्रीमती ज्योत्सना सक्सेना, जबकि संयुक्त मंत्री पद पर अनुज कुमार त्रिपाठी, डॉ. पवन प्रताप सिंह, हेमंत कुमार श्रीवास्तव, राम सजीवन वर्मा, विष्णुजीत सिंह व श्रीमती सुनीता रानी निर्वाचित हुईं। कोषाध्यक्ष पद पर बंशीधर त्रिपाठी एवं ऑडीटर पद पर रोशनलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी क्रम में प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर मजहरूल हक अंसारी, पदुमनाथ पाण्डेय एवं राम नरायन उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए।
      




चुनाव के बाद शिक्षकों की गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश द्विवेदी ने कहा कि संगठन के सभी कार्यों में बढ़ चढ़कर सहभाग करते रहेंगे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे