सुनील उपाध्याय
बस्ती, 06 फरवरी 2019। राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रदेश महासचिव अजय सिह उर्फ डब्लू के बस्ती आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्जाओं ने उनका रोडवेज स्थित रानी कॉम्प्लेक्स में फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
इससे पहले कार्यकर्ताओं का एक समूह गोटवा पहुंचा जहां से अजय सिंह का स्वागत कर उन्हे शास्त्री चौक होते हुये रोडवेज लाया गया। स्वागत से अभिभूत युवा प्रदेश महासचिव ने कहा कि बस्ती जनपद किसानों की समस्याओं और जरूरतों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। बस्ती कह धरती पर किसान आन्दोलन के दौरान तीन किसानों ने हंसते हंसते अपने सीने पर क्रूर प्रशासकों की गोलियां भी सहन की थी। किसान हितों को लेकर संघर्ष के मामले में यह धरती समृद्ध रही है। उन्होने आगामी लोकसभा चुनाव में यहीं से किसान परिवर्तन का बिगुल फूंकेंगे और किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी एवं जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी व राय अुकंरम श्रीवास्तव ने समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुये कहा आगामी जोकसभा चुनाव ऐतिहासिक होगा, किसानों, मजदूरों, नौजवानों का हित हाशिये पर करने वाली सरकार को कड़ा जवाब मिलेगा। स्वागत करने वालों में शिवकुमार गौतम, शेर सिंह, वकाश अहमद, धनंजय सिंह, इन्द्रबीदुर यादव, मनीष सिंह राना, रवि तिवारी, फजलुर्रहमान, सूजीत कुमार शुक्ला, उदयभान यादव, बब्बू खान, सम्मी राना, सत्यराम चौधरी, अतुल सिंह, गंगासयागर वर्मा, चुन्नू राय, बजरंगी निषाद, डब्लू सोनकर, सैफ अली आदि शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ