Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक में लिया अहम् निर्णय










सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 24 फरवरी को गोरखपुर में आयोजित किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में 25 हजार से अधिक किसान बस्ती से हिस्सा लेंगे। अधिवेशन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेंगे। 





बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्रदत्त शुक्ल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसानों को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में किसानों के कल्याण हेतु सर्वाधिक योजनायें  चलायी जा रही है। 
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह सिद्धू ने कहा कि गरीब किसानों के खाते में इतिहास में पहली बार  सीधे धन देने की बजट में व्यवस्था हुई है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के अपने नारे को जमीनी धरातल पर क्रियान्वित कर रही है। 




क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने मुण्डेरवा चीनी मिल के रूप में किसानों, मजदूरों को एक सौगात दिया है। इससे बस्ती के किसानों, श्रमिकों को सर्वाधिक लाभ होगा।  किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरेश पाण्डेय ने बैठक में कहा कि 24 फरवरी के अधिवेशन के लिये गांव- गांव सम्पर्क किया जा रहा है। बस्ती से 25 हजार किसान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रामानन्द नन्हें ने किया। 




बैठक में दुर्गेश राय, राम प्रकाश मौर्य, अतुल तिवारी, ब्रम्हानन्द शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय, उमेश तिवारी, अखण्ड पाल, विमलेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, उमाकान्त शुक्ल, बालचंद शुक्ल, विशुद्धानन्द, जय सिंह चौधरी, धु्रव कुमार, उमाकान्त शुक्ल, प्रदीप तिवारी, गौरव त्रिपाठी, दिवाकर प्रसाद सोनी, रघुवीर प्रताप नारायण सिंह, शशांक मिश्र, राकेश यादव, तारा प्रसाद, सन्तोष पाण्डेय, भारतेन्दु सिंह, धु्रव कुमार, विजय गुप्ता, अतुल तिवारी, अमरेन्द्र, अगस्त तिवारी, सीताराम चौहान के साथ ही मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे