Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जाको राखे साइयां मार सके न कोय.....









अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाले का हाथ लम्बा होता है। यह बात उस समय सही साबित हुई, जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी और चालक को खरोंच तक नहीं आई।
     




मामला मऊ शमशाबाद से खरगूपुर सड़क पर अचलनगर गांव का है। यहां रनियापुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच निवासी सिपाही लाल पुत्र रामलाल बलरामपुर चीनी मिल से गन्ना आपूर्ति करके वापस घर जा रहा था।





 अचलनगर के पास मोड़ पर ट्रैक्टर की गति नियंत्रित न कर पाने के कारण पुलिया के अप्रोच से टकराकर पाँच फिट नीचे गड्ढे में पलट गया। एक तरफ जहां चालक उछलकर दूर जाकर गिरा, वहीं सामने से आ रहा बाइक सवार उमानाथ भी दुर्घटना में बाल बाल बच गया। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे देखकर लोग चालक को निकालने के प्रयास में दौड़े। वह दूर खड़ा ईश्वर को धन्यवाद दे रहा था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे