Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण : डीआईजी








देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने थाने का किया निरीक्षण
अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। समाधान दिवस के मौके पर स्थानीय थाने में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा राकेश सिंह ने समाधान दिवस का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों के अतिरिक्त मालखाने, कार्यालय व रसोईघर का निरीक्षण किया।
   




समाधान दिवस पर जमीन व चकमार्ग पर कब्जे से सम्बन्धित विवाद तथा मारपीट के सात मामले आये, जिसमें एक मामला निस्तारित हुआ। महादेवा कला निवासी अमीन खान का जबरदस्ती पेड़ काटने को लेकर, शिवराज निवासी जानकी नगर ने चकमार्ग पर कब्जा करने, सोनू देवी अमडोहवा के साथ मारपीट को लेकर, अलीउल्ला नरहरिया का मिट्टी गिराने को लेकर, अमीना पत्नी मुंशरीफ पुरानी बाजार खरगूपुर बकरी घर में चली जाने को लेकर, सच्चिदानन्द तिवारी देवरिया कला के साथ गाली गलौज को लेकर सात मामले के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें केवल सच्चिदानन्द तिवारी के मामले का निस्तारण दोनों पक्षों में सुलह कराके किया गया।



     डीआईजी श्री सिंह ने कहा कि शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाय तथा कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कानून का राज स्थापित होना चाहिए। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



    प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि मारपीट व धमकी देने के मामले में मौके पर पुलिस बल भेजा गया। वहीं जमीन व चकमार्ग पर कब्जे सम्बन्धित शिकायत के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेजा जायेगा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे