सुनील उपाध्याय
बस्ती । मंडल मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कंपनी बाग में स्थित जय शक्ति मैरिज हाल में 5 फरवरी से शुरू होगा। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडे करेंगे।
5 से 7 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के 14 जिलों के करीब 300 सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक और कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन के प्रभारी जेपी तिवारी ने पार्टी दफ्तर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रशिक्षण के जरिए सेवादल के कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए तैयार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि बस्ती मंडल मुख्यालय पर आयोजित होने वाला कांग्रेस सेवा दल का प्रशिक्षण शिविर मिशन 2019 को लेकर मील का पत्थर साबित होगा। मंडल मुख्यालय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने से सेवा दल के कार्यकर्ता उत्साहित हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ