Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:मवई के प्राथमिक स्कूल में बच्चों से धुलाई जाती है मोटर साइकिल










अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।रूदौली शिक्षा क्षेत्र मवई ब्लाक अन्तर्गत मे तैनात अतीक अहमद प्रधानाध्यापक की तानाशाही यहां सैदपुर के प्राथमिक स्कूल पूरेकोली में साफ दिखी। हेडमास्टर का रूटीन है कि विधार्थियो से अपनी बाइक की सफाई करवाने के लिए प्रत्येक दिन किसी न किसी बच्चे को आदेश देते हैं। बच्चे मास्टर साहब के आदेश का पालन करते न तो आखिर क्या करें।‌





आदेश का पालन न करें तो साहब तो डंडा लेकर खड़े रहते हैं, पनिशमेंट देने के लिये। ग्रामीणों ने वीडियो बनाया है, जिसमें मास्टर साहब के जमींदारी रवैये व काली करतूतों का खुलासा होता दिख रहा है। आखिर कब सुधरेगी हमारे प्रदेश के अध्यापकों की राजशाही रवैया विद्यालय तो विद्या का घर होता है। अध्यापकों की कार्य प्रणाली से कैसे होगी गरीब बच्चों की शिक्षा-दीक्षा।





 जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार फरमान जारी कर रहे हैं। बच्चों के साथ उचित एवं कुशल व्यवहार किया जाए। पूरे कोली प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर अतीक अहमद की तानाशाही से परेशान बच्चों के अभिभावकों ने इस बात कि शिकायत ग्राम प्रधान दिनेश कुमार पांडेय से की। प्रधान ने बताया कि वे इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे