Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:संसदीय पत्रकारिता के लिए संविधान व कानून का अध्ययन जरूरी : डॉ. अरूणेन्द्र









 वासुदेव यादव
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में संसदीय पत्रकारिता की चुनौतियां एवं समाधान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता विधानसभा के पूर्व मुख्य संपादक डॉ. अरूणेन्द्र चन्द्र त्रिपाठी रहे।






कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अरूणेन्द्र चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि संसदीय पत्रकारिता लोकतान्त्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में स्थापित मीडिया के समक्ष सदन की कार्यवाही से लेकर विधिक चुनौतियां विद्यमान रहती है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि संसदीय पत्रकारिता के लिए संविधान का गहन अध्ययन आवश्यक है क्योंकि सदन में कार्यवाही के कुछ अंशों को संपादित कर समाचार प्रेषित किये जाते है। विधिक जानकारी के अभाव में संसदीय विशेषाधिकार के अवमान होने की स्थिति बन सकती है।




 संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपार संभावनायें है लेकिन इस क्षेत्र में विधिक रूप से सक्षम होने पर पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। डॉ0 त्रिपाठी ने कई अवसरों के संसदीय अवमान का संदर्भ देते हुए सचेत किया कि विधिक रूप से अपरिपवक्ता पत्रकार के समक्ष कानूनी चुनौती बन सकती है। सदन में कार्यवाही के दौरान निष्पक्ष रूप से लोकहित में समाचारों का संपादन करना होता है। समाचार संकलन में अध्यक्ष की अनुमति के बगैर तथ्यों का प्रकाशन संसदीय विशेषाधिकार की श्रेणी में आता है।


विभाग के शिक्षक डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने कहा कि संसदीय पत्रकारिता से जुड़ने का तात्पर्य कानून की बारीकियों के साथ समाचार संकलन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप समाचारों की प्रस्तुति महत्वपूर्ण पक्ष है। पत्रकारिता का क्षेत्र त्याग एवं समर्पण का है इसके लिए जीवन भर अध्ययन करने की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। 



अतिथि का स्वागत डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा एवं डॉ0 अनिल कुमार विश्वा ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 चतुर्वेदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विभाग के शिक्षक डॉ0 आर0एन0 पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर साक्षी श्रीवास्तव, मोनिका सिंह, नेहा सिंह, अमन कुमार, वासुदेव यादव, नन्द मोहन दीन कश्यप पांडेय, राजेश कुमार, आदित्य मेहरोत्रा, सौरभ सिंह, इमरान अली, कुतुबुद्दीन, कुमकुम सहित अन्य छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे