Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,दो अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब कोतवाली नगर पुलिस ने 2 फरवरी को दिनदहाड़े हुए एक घर में चोरी में शामिल तीन अभियुक्तों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया । वहीं दूसरी घटना में थाना महाराजगंज मे  हत्या  के मामले में पुलिस अभिरक्षा से फरार हत्या आरोपी विवेक तिवारी को थाना तुलसीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया । 





पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि विवेक तिवारी लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया था जिसमें 3 पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही भी की गई है ।  फरार शातिर अपराधी को तुलसीपुर पुलिस ने आज तड़के गिरफ्तार कर लिया । विवेक के ऊपर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का आरोप है । 


वहीं दूसरी घटना में 2 फरवरी के दोपहर में बलरामपुर चीनी मिल  आवासीय कालोनी परिसर के एक घर में ताला तोड़कर चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को कोतवाली नगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है । हालांकि ये तीनों अभियुक्त अभी नाबालिग हैं और यह लोग अपने निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं । सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है ।

                       
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पहली घटना में बलरामपुर चीनी मिल कॉलोनी परिसर में निवास कर रहे राजेश कुमार सरोहा जो शिव मंदिर कॉलोनी में कमरा नंबर 4 में रह रहे हैं उनके घर में 2 फरवरी के दोपहर में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात व अन्य सामान तथा नगदी चोरी कर लिया था । 

घटना की सूचना 2 फरवरी की शाम को कोतवाली नगर में दी गई जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर ही घटना में शामिल सभी 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया ।
गिरफ्तार सभी अभियुक्त अभी नाबालिग है और इन्होंने अपने निजी शौक को पूरा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया है । इससे पहले भी यह लोग कॉलोनी में छोटी-मोटी चोरियां किया करते थे जिसमें अधिकांश की सूचना थाने में नहीं दी गई है । 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अवनीश कुमार पांडे पुत्र रामपाल पांडे निवासी चीनी मिल कॉलोनी, गौरव पांडे पुत्र स्वर्गीय लाल जी पांडे निवासी चीनी मिल कॉलोनी तथा आकाश सिंह पुत्र कन्हैया सिंह निवासी चीनी मिल कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है । 

इन सभी के परिवार के लोग व पिता चीनी मिल में ही विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं और सभी लोग चीनी मिल कॉलोनी में ही निवास कर रहे हैं । कुल मिलाकर कर्मचारी के घर में कर्मचारी के लड़कों ने ही चोरियां की है । गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रामाश्रय राय, उप निरीक्षक शान मोहम्मद, कांस्टेबल सत्य प्रकाश यादव, घनश्याम यादव तथा आलोक यादव शामिल हैं ।

                        
दूसरे मामले में थाना तुलसीपुर पुलिस ने विवेक तिवारी पुत्र सहजराम तिवारी नामक शातिर हत्या अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । विवेक तिवारी 13 अप्रैल 2018 से थाना महाराजगंज तराई में पंजीकृत हत्या अभियोग में विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में निरुद्ध था और उसके इलाज हेतु लखनऊ के केजीएमयू में ले जाया गया था, वहीं से 12 जनवरी 2019 को विवेक पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया था जिसकी तलाश लखनऊ पुलिस सहित बलरामपुर की पुलिस भी कर रही थी । 


पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के कारण अस्पताल में उसके साथ तैनात तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध  विभागीय कार्यवाही भी की गई है । पुलिस अधीक्षक ने ने बताया कि विवेक फरार होने के बाद पहले दिल्ली गया और वहां से वापस गोंडा आया ।


 गोंडा से बिहार चला गया तथा बिहार से वापस फिर दिल्ली गया । दिल्ली से वापस पुनः गोंडा आने के बाद उसकी शिनाख्त हुई इसके बाद पुलिस और सक्रिय हो गई । गोंडा से विवेक तुलसीपुर आ गया जहां तुलसीपुर पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया । विवेक पर अपने ही पत्नी के हत्या करने का आरोप है । 

सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । विवेक को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष तुलसीपुर शैलेंद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा , प्रशांत शुक्ला, रमेश यादव तथा कांस्टेबल सुनील राय, हरिकेश व मुकेश चौधरी शामिल है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे