Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा। हथियागढ़ में 14 वर्षीय छात्र की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस हत्यारों से अभी भी दूर









दुर्गा सिंह पटेल 
मसकनवा गोंडा:-चार दिन पहले घर से गायब हुये 14 वर्षीय छात्र की गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस हत्या के मोटिव और हत्यारों से अभी भी दूर है।कई टीमें मामलें के खुलासे में लगायी गयी है।फिर भी नतीजा  शिफर ही है।





 पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने भी मौके पर जा कर घटना स्थल का सघन निरीक्षण किया। और एस ओ बृजेन्द्र पटेल सहित अन्य टीमों को घटना के खुलासे का निर्देश दिया।शनिवार को मिले छात्र के शव से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्य शैली से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।




 चार घंटे तक प्रदर्शन कर मामले के खुलासे की मांग की।एडिशनल एस पी हृदेश कुमार और विधायक प्रभात वर्मा के आश्वासन पर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। 30 जनवरी की शाम पंकज कुमार जायसवाल पुत्र राम प्रसाद घर से गायब हो गया था।एस ओ बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला 1फरवरी को बच्चे के गायब होने का मामल दर्ज किया था। शनिवार को छात्र पंकज जो कक्षा 7 में पढता था। उस का शव गांव के किनारे एक कुआं में मिला।  सी ओ एस के रवि, मनकापुर कोतवाल अशोक सिंह, एस ओ खोड़ारे राकेश कुमार, धानेपुर एस ओ अतुल चतुर्वेदी, एस ओ मोतीगंज गोरख नाथ सरो ज सहित पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।





हत्या कर साक्ष्य छिपने का मामला दर्ज
एसओ बृजेंद्र पटेल ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने का मामल दर्ज किया गया है।एसओ छपिया बृजेन्द्र पटेल ने बताया कि मृतक युवक के पिता रामप्रसाद के द्वारा दी गयी तहरीर में अज्ञात के खिलाफ 302,201 आईपीसी धारा बढ़ा दिया गया है।




प्राप्त सूचनानुसार पुलिस ने कई लोगों को गिरप्त में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हत्याकांड के जल्द से जल्द खुलासे को लेकर छपिया पुलिस के साथ साथ क्राइम ब्रांच,स्वात टीम,डॉग स्कवायड,सर्विलांस, सीआईडब्लू,फील्ड यूनिट,महिला पुलिस की टीम को लगाया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे