दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा:-राष्ट्रीय युवा कसौधन महासभा द्वारा आयोजित मसकनवा बाजार में कसौधन समाज की एक बैठक आहूत की गई।जिसमें सभी कसौधन भाइयों ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर चर्चा किया।और सभी ने सर्वसम्मति से यह पास किया कि कसौधन जाति प्रमाणपत्र में देरी नहीं होनी चाहिए।
जिसके लिए शांतिपूर्ण ढंग से मनकापुर तहसील पर एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।अगली बैठक 7फरवरी को रखा गया है।अंतिम निर्णय लेने के बाद एसडीएम मनकापुर तहसील को ज्ञापन दिया जाएगा।साथ ही इस प्रकरण को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलकर अवगत कराया जाएगा।कसौधन जाति के पदाधिकारियों ने बताता कि गोंडा जिले में भी 6 जनवरी एवं 22 जनवरी को ज्ञापन दिया जा चुका है।
जिसमें करनैलगंज तहसील के लोग भी शामिल रहे।बैठक में संयोजक कन्हैया लाल कसौधन, प्रिन्स कसौधन, प्रहलाद कसौधन, मुकेश कसौधन, विजय कसौधन, विक्की कसौधन, अमरनाथ कसौधन,ओम प्रकाश कसौधन, बिहारी लाल कसौधन, मनोज कसौधन सहित अन्य कसौधन जाति के लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ