Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिल्ली:पानी की निकासी सही ना होने से बना गम्भीर संक्रमण रोग का खतरा







अनीता गुलेरिया
दिल्ली :-पश्चिमी-दिल्ली द्वारका से सटे श्याम-विहार कॉलोनी डी-ब्लॉक ब्लॉक फेस-1,गली नंबर-4 के स्थाई निवासियो ने मीडिया से रूबरू होकर, अपने क्षेत्र की गंभीर-समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा, हमारे यहा नालियों की निकासी सही से ना होने के कारण कई सालों से पानी नालियों में भर जाने के बाद बाहर  पूरी तरह से गली में भर जाता है ।जिससे लोगों का बाहर आना-जाना भी दुश्वार हो जाता है । 




महिलाओं ने बताया इस बदबूदार पानी की वजह से बाहर की बजाय अब तो घर में बैठना भी दुर्बर हो गया है । लोग अक्सर बीमार रहने लगे हैं । जिससे भयंकर रोग-संक्रमण का खतरा बना हुआ है ।




 लेकिन प्रशासन विभाग मे चाहे विधायक हो, या निगम-पार्षद कहने के बावजूद भी गम्भीर-समस्यायो के प्रति आज तक दोनों में से किसी ने भी हमारी परेशानी का कोई निदान नही किया । इसलिए अब हमारी मीडिया से गुजारिश है, इस क्षेत्र की समस्याओं को आगे प्रशासन-विभाग तक पहुंचाया जाए और स्वच्छता-अभियान के तहत हमें भी स्वच्छता मे अधिकार प्रदान किया जाए ।



 बुलाने पर भी कोई सफाई कर्मचारी यहां नही आता, लोग खुद नालिया-साफ करने को मजबूर है । खाली पड़े-प्लॉट में रुका हुआ गन्दा-पानी लोगों के घरों के अंदर तक जाना शुरू हो गया है । यहा के क्षेत्रवासियों के अनुसार स्वच्छ-भारत योजना तहत क्या वह भी इस देश के नागरिक हैं या नहीं  ?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे