सुनील उपाध्याय
बस्ती । हर्रैया विधानसभा में बभनान रोड पर स्थिति गन्ना क्रयकेन्द्र रानीपुर में गन्ना तौल में व्यापक घटतौली को लेकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने गन्ना घटतौली में संलिप्त मिल कर्मियों पर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए वर्तमान सत्र में क्रय किये गये गन्ने में प्रत्येक किसान को प्रति पर्ची एक हजार अधिक भुगतान की मांग किया
उनका कहना कि जब तक ऐसा नहीं होगा हम क्रय केन्द्र चलने नहीं देंगें ग्यात हो कि क्षेत्र के किसानों को काफी दिनों से घटतौली की आशंका थी जिसको लेकर जब किसानों ने चन्द्रमणि पाण्डेय से अपनी बात बताई तो उन्होंने धर्मकांटा कराकर रंगे हाथ पकडने की योजना बनाई इस क्रम में आज विनोद कुमार तिवारी निवासी रतास गोंसाई ने अपना गन्ना भदावल में धर्मकांटा कराया जहांगन्ने का वजन 43.50कु. आया जबकि क्रय केन्द्र बेंचने पहुंचे तो वहां गन्ने का वजन 40.78 कु.निकला जिसको लेकर किसानों का गुस्सा सातवें आशमान पर है
कार्यवाही न होने तक किसान पांडेय पाण्डेय संग कांटे पर बैठ गन्ना तौल बंद करा कर प्रदर्शन कर रहे हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ