राकेश गिरी
बस्ती। बस्ती जिले में पौराणिक नदी मनोरमा के पुनरुद्धार की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा करने के रंग लाई है। बीजेपी हर्रैया विधायक अजय सिंह सेदुरिया घाट पर ग्रामीणों के साथ पूरे दिन खुद मनोरमा की सफाई में जुटे रहे।
विधायक को सफाई करता देख अन्य आसपास के गांव के लोग भी उनके साथ सहयोग में जुट गए और नदी से खरपतवार सिल्ट आदि निकालने का काम शुरू हो गया।
अजय सिंह ने कहा कि जब तक मनोरमा को पूरी तरह से निर्मल नहीं बना दिया जाएगा तब तक सफाई अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान ग्राम प्रधान पर खीरी जीतु मिश्र, ग्राम प्रधान मछिया रंगीला वर्मा, सोहन मिश्र, ग्राम प्रधान संतोष सिंह, इंदौली, अर्जुन सिंह, पप्पू सिंह, विनोद गुप्ता, नारायण मिश्र कर रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ