राकेश गिरी
संतकबीरनगर: जिले के बंडा बाजार के निकट हुए एक सड़क हादसे में 4 लोगो की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपको बता दें कि धनघटा थाना क्षेत्र के तहत धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बंडा बाजार के निकट यह हादसा उस वक्त हुआ जब टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गयी जिसमे एक मासूम समेत चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों मे टेंपो सवार श्रेयांश पुत्र सूरज निवासी मुखलिसपुर, थाना महुली ने मौके पर ही दम तोड दिया। जबकि मोटरसाइकिल सवार शिवपूजन निवासी कोडरी थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती के साथ 02 अन्य की मौत हो गई जिसमे एक महिला और एक पुरूष है। महिला की उम्र करीब 22 वर्ष है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ