सुनील उपाध्याय
बस्ती, 04 फरवरी 2019। किसानों को खैरात नही उनकी मेहनत और फसलों का उचित दाम चाहिये। केन्द्र सरकार ने किसानों को भिखारी और बेचारा समझकर 1500 रूपये तिमाही देने का बजट में ऐलान किया है जो जुमले से ज्यादा और कुछ नही है।
यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय युवा महासचिव राजा ऐश्पर्यराज सिंह ने कही। वे राजभवन में आयोजित एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। रालोद नेता बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होने कहा कि किसान अपनी फसलों को बिचौलियों के हाथों बेंचने को मजबूर हैं। सब्जियों से लागत नही निकल रही है और केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के लिये पैकेज की घोषणा कर उसकी हाड़ तोड़ मेहनत का मजाक कर रही है।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी एवं राय अंकुरम श्रीवास्तव एवं मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीयत किसानों को लेकर साफ नही है। यही कारण है कि फसलों को सिचाई की पर्याप्त सुविधा, उचित दाम तथा फसलों को आवारा जानवरों से बचाने का ठोस प्रयास करने की बजाय किसानों को खैरात बांटा जा रहा है। बैठक में शेर सिंह, वकाश अहमद, शिवकुमार गौतम, अजय सिंह, रहमान, अतुल सिंह, कमल सोनकर, फजलुर्रहमान, सुजीत कुमार शुक्ला, लालचंद, धनंजय सिंह, उदयभान चौधरी, बब्बू खान, उदयभान यादव, मनीष सिंह, डब्लू सोनकर, डाक्टर फारूक ओबैदुल्लाह, दिग्विजय सिंह, सैफ अहमद, आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ