अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम गोसाई पुरवा में राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने फीता काटकर किया ।
श्री शुक्ला ने मौजूद पहलवानों को शुभकामना देते हुए कहा की कुश्ती दंगल भारतीय परंपरा की आदिकालीन विधा है । इस प्रतियोगिता के द्वारा हम युवा पीढ़ी में स्वस्थ एवं मानसिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में अच्छा संदेश दे सकते हैं ।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन व स्वस्थ दिमाग कार्य कर सकता है । इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक युवा अन्य दिनचर्या के साथ साथ व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें और उन्हीं में से एक है कुश्ती जिसे शरीर में फुर्ती एवं स्फूर्ति बनी रहती है ।
इससे शरीर स्वस्थ होता है तथा मानसिक संतुलन भी बरकरार रहता है । कुश्ती दंगल में देश के कई राज्यों के मशहूर पहलवान प्रतिभाग कर रहे हैं । शुभारंभ अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रभान गिरी दद्दन बाबा, शेषमणि शुक्ला, नायब गिरी, दीनबंधु तिवारी व डॉक्टर मातेश्वरी पांडे सहित तमाम गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ