राम गोपाल चौहान
गोंडा: सोमवार देर शाम मनकापुर बाजार से अपने घर जा रहे साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया |
सोमवार देर शाम झिलाही निवासी रवि कुमार पुत्र राम सेवक अपने बाइक पर मुन्ना पुत्र देवी प्रसाद को बैठाकर अपने बुआ ग्राम बल्ली पुर के मजरा हतवा गांव रहे रहे कि बल्लीपुर के निकट लट्टू सिंह चौराहा के पास मनकापुर बाजार से खरीदारी करके साइकिल से घर लौट रहे सोमई जायसवाल पुत्र सालिक राम (22 वर्ष) निवासी बल्लीपुर को ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई |
वही दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक की गंभीर रूप से घायल हो गए | मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 100 पुलिस को सूचना दी | सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को 108 सेवा के द्वारा सीएचसी मनकापुर भिजवाया जहां जिसको ने घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिला मुख्यालय पर कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ