Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:ग्रीन वैली एकेडमी मे किसान रेडियो ने सुपर ब्रेन आफ द वीक कार्यक्रम का किया आयोजन







सुनील उपाध्याय 
बस्ती। स्थानीय मिश्रौलिया स्टेट स्थित ग्रीन वैली एकेडमी मे 90.04 एफ.एम. किसान रेडियो द्वारा सुपर ब्रेन आफ द वीक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रखर उपाध्याय प्रथम, जान्हवी मिश्रा द्वितीय तथा आदर्श सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे लगभग 50 बच्चो ने प्रतिभाग किया।
  





कार्यक्रम की संयोजिका मीरा चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों से हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, भूगोल सहित समसामयिक घटना चक्र विषयों से प्रश्नोत्तरी कर प्रारंभ किया। सीमित समय मे सबसे पहले प्रश्न का जबाब देने के आधार पर चयन की प्रक्रिया निर्धारित की गई तथा सर्वाधिक सही उत्तर देने वाले छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत करके कार्यक्रम का समापन किया गया।



 किसान रेडियो के मार्केटिंग मैनेजर विन्ध्यावासिनी मिश्रा ने कहा कि महानगरो की तर्ज पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।वैश्वीकरण के युग मे बच्चों मे छिपी प्रतिभा निखारने का यह एक सशक्त माध्यम है जिसका प्रसारण किया जाएगा और बच्चों मे सोचने, समझने व प्रस्तुतिकरण की क्षमता के साथ साथ आत्मविश्वास का विकास होगा।विद्यालय के निदेशक डा.अजीत प्रताप सिंह ने कहा ऐसे आयोजनो से छात्रों मे व्यैक्तिक विकास के साथ स्वाध्याय करने मे अभिरुचि पैदा होती है जो भविष्य के लक्ष्य प्राप्ति मे सहायक सिद्ध होता है। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी के प्रति आभार ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या सिंह द्वाराकिया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदीप यादव, रेनू अग्रहरि, अर्चना सिंह, अंजू श्रीवास्तव, आदि का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे