सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल में न उतरने देने पर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष है । ममता बनर्जी से नाराज कार्यकर्ताओं ने फौवारा तिराहे पर पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की ।
राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा जिस तरीके से ममता बनर्जी काम कर रही है राज्यपाल को चाहिए की वह राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की सिफारिश कर करें ।
अब जबकि लोकसभा चुनाव नजदीक है । राजनीतिक दल को किसी भी प्रदेश में जाकर अपनी सभा अपनी नीति प्रचार करने ही अनुमति है। चुनाव आयोग को इस मामले को संज्ञान लेना चाहिए। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने यह ममता सरकार की गुंडागर्दी है।
महाराज जी ने सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल जाने का निर्णय लिया है। कोई माई का लाल पैदा नहीं है जो रोक ले। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदी प्रदेश प्रभारी अनुमति दे तो हम करोड़ो कार्यकर्ताओ के साथ से बंगाल कुच करने को तैयार है। हम हिन्दू युवा वाहिनी के करोड़ो कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल पहुचकर ममता बनर्जी फूंक देंगे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ