Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:आपातकाल जैसी स्थिति से गुजर रहा देश : रामगोपाल कोरी








 राष्ट्रहित में केन्द्र की भाजपा सरकार का पतन जरूरी
 बसपा ने मंडलीय कार्यालय पर की गोण्डा-बलरामपुर जिले के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
ए. आर उस्मानी
गोण्डा। गोण्डा में स्थित बहुजन समाज पार्टी के मंडलीय कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी के गोण्डा और बलरामपुर जिले के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर गहन मंत्रणा की गई। इस अवसर पर उपस्थित जिला एवं विधानसभा पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवीपाटन एवं फैजाबाद मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज राम गोपाल कोरी ने कहा कि इस समय देश आपातकाल जैसी स्थिति से गुजर रहा है।






 लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में त्राहि त्राहि मची हुई है। इसलिए केन्द्र की भाजपा सरकार का पतन आवश्यक है।
    मुख्य जोन इंचार्ज रामगोपाल कोरी ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाज और झूठे वादों की सरकार है। 


इससे जनता का भला होने वाला नहीं है। जाति-धर्म और मंदिर-मस्जिद की राजनीति करके हिंदू-मुसलमान को बांटने की कोशिश करने वालों के दिन अब लद चुके हैं। देश की जनता जागरूक हो चुकी है। वह अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।     

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रमेश कुमार गौतम मुख्य जोन इंचार्ज देवीपाटन मंडल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर अजय कुमार गौतम मुख्य जोन इंचार्ज देवीपाटन मंडल गोंडा, राज कुमार कुरील मुख्य जोन इंचार्ज देवीपाटन मंडल गोंडा, रामबरन मौर्य मुख्य जोन इंचार्ज देवीपाटन मंडल गोंडा, विजय कुमार गौतम, मंडल जोन इंचार्ज  गोंडा, अलाउद्दीन खान पूर्व विधायक गैंसड़ी बलरामपुर, रामनाथ भारती जिलाध्यक्ष गोंडा तथा श्याम किशोर गौतम जिलाध्यक्ष बलरामपुर सहित दोनों जनपदों की जिला कमेटी एवं विधान सभा कमेटी के जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा कमेटी के साथ ही महेंद्र अकेला एवं मंडल जोन इंचार्जगण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
   



 मुख्य अतिथि रामगोपाल ने मुख्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आगामी लोकसभा के आम चुनाव को जीतने के लिए योजना बनाकर संगठन को चुस्त-दुरूस्त करके पूरे मनोयोग से संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के दिशा निर्देशों पर आज गोंडा स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। 




पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के संघर्षों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस समय देश की हालत बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती जी चाहती हैं कि समता मूलक समाज की स्थापना हो, जिससे हर समाज के लोग खुश रहें। बहनजी आज पूरे देश के लोगों की आवाज बन चुकी हैं। देश की जनता चाहती है कि बहनजी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाया जाय। इस देश में सर्व समाज को हक हकूक मिले, सुरक्षा और सम्मान मिले।
इसलिए देश की मजबूरी है, माया बहन जरूरी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे