सुनील उपाध्याय
बस्ती । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मंगलवार को 4 सूत्रीय मांगो को लेकर दिन में भाकपा सचिव का. अशर्फीलाल के नेतृत्व में जन समस्याओं के सवाल पर शास्त्री चौक पर धरना देकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौपा गया।
मुख्यमंत्री को भेजे 4 सूत्रीय मांग पत्र में आवारा, छुट्टा पशुओं से किसानों को निजात दिलाने, फसलों सहित जान माल की तबाही रोकने, फसल व जान माल के क्षति का पर्याप्त मुआवजा दिलाये जाने, गन्ना किसानों का व्याज समेत बकाया मूल्य भुगतान कराकर बस्ती और वाल्टरगंज चीनी मिलों को चलवाये जाने।, प्रदेश में ओला, आंधी, तूफान से आलू, मटर, अरहर की फसल तबाह हो गई है। प्रभावित कृषकों को फसल के बरबादी की क्षतिपूर्ति दिलाने, फसल बीमा कम्पनियों से न्यूनतम हानि आधार पर किसानों को बीमा भुगतान कराने आदि की मांग शामिल है।
धरने को सम्बोधित करते हुये का. अशर्फीलाल ने कहा कि किसान, मजदूर, खेतिहर मजदूर, गरीब बेहाल हैं। योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है। छुट्टा जानवरों के कारण फसल नष्ट होती जा रही है किन्तु कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। सरकार केवल झूठे वायदे करने में व्यस्त है। का. कवलजीत कौर ने कहा कि किसान, मजदूर, खेतिहर महिलायें कठिन जीवन जी रही है। इन तक योजनाओं का लाभ पहुंचना आवश्यक है। धरने को का. के.के. तिवारी, वीरेन्द्र प्रताप मिश्र, अनवरफसी, सत्यराम, विफईराव, रामसूरत, राम दयाल आदि ने सम्बोधित करते हुये किसानों, मजदूरों के सवाल पर सरकार को घेरा।
अध्यक्षता करते हुये का. मिशलावती ने कहा कि गरीबों को उनका हक मिले इसके लिये आन्दोलनों की धार को तेज करना होगा।
शास्त्री चौक पर हुये धरने में कृष्णा चौधरी, राम स्वारथ, रामजी गुप्ता, सुभावती, गुडिया, राबिया खातून, प्रेम चन्द, संतराम, राम मूरत, सालिगराम चौधरी, पार्वती देवी, मालती देवी, दयाराम, तुलसीराम, वरकतुल्ला, सुभाष, बसेनू, कनीजा खातून, राम गुलाम, रवि कुमार, राधेश्याम, गुलाबा देवी, इन्द्रावती, हरि ओम, रोहित कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, भाकपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ