सुनील उपाध्याय
बस्ती । संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों को न्यूनतम वेतन, पेंशन फण्ड आदि सुविधा दिलाये जाने सहित 4 सूत्रीय मांगो को लेकर मंगलवार को भी अमहट स्थित धरना स्थल पर क्रमिक अनशन कर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को 2 सूत्रीय मांग पत्र भेजा गया।
ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित कर उन्हें शासन स्तर पर उपलब्ध सुविधा दिलाने, न्यूनतम वेतन, पेंशन, फण्ड, स्वास्थ्य सुविधा आदि दिये जाने की मांग शामिल है।
क्रमिक अनशन को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से छल किया। उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाना समय की मांग है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 7 से 11 फरवरी तक इंदिरा भवन के परिसर में क्रमिक अनशन किया जायेगा। बस्ती से 500 से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां 6 फरवरी की रात में लखनऊ के लिये रवाना हांेगी।
क्रमिक अनशन को महामंत्री आशा देवी, ब्लाक अध्यक्ष भागवन्ती देवी चन्द्रकला, सुनीता सिंह, बिमला देवी आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां हक मिलने तक अपना आन्दोलन चरणबद्ध ढंग से जारी रखेगी। सुधा पाण्डेय, करूणा देवी, आरती देवी, सुधा देवी, राजपति देवी, सुनीता दूबे, कंचन देवी, माया देवी, कौशल्या देवी, सुषमा देवी, शीलावती, शशिबाला, सरिता, मधू, दुर्गावती, सोमवती, वंदना शुक्ल, आरती चौधरी, जडावती सिंह, चन्द्रमती चौधरी, बिन्दू देवी, लक्ष्मी देवी, हेमलता रावत, प्रेमा देवी, सुभावती, नन्दनी, पूनम, सुमन, गीता आदि शामिल रहीं। संचालन एन.एच. अजनवी ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ