हजारों की संख्या में शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, मुचलके पर किए गए रिहा
लोकसभा चुनाव से पूर्व पेंशन बहाल न होने पर चुनाव बहिष्कार का अल्टीमेटम
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली अभियान गोंडा के आह्वान पर जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को हजारों शिक्षकों का हुजूम गांधी पार्क में उमड़ पड़ा। शिक्षकों- शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल पर पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग की गई। हजारों की तादाद में एकत्र हुए शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पेंशन बहाली न करने पर सरकार के ढीले रवैए की घोर निंदा की और आरपार की लड़ाई का ऐलान किया।
पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति द्वारा प्रस्ताव पास कर निर्णय लिया गया कि यदि पुरानी पेंशन बहाल न की गई तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। गांधी पार्क से हजारों शिक्षकों ने गगनभेदी नारे लगाते हुए एलबीएस चौराहा होते हुए नगर कोतवाली पहुंच कर गिरफ्तारी दी।
पुलिस बल के साथ पहले से ही मौजूद सीओ सिटी महावीर सिंह ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर इनकैन चौराहे को जाम कर रहे शिक्षकों की गिरफ्तारी की घोषणा की। हालांकि शिक्षक जेल जाने की जिद पर अड़े रहे। उनका कहना था की या तो पुरानी पेंशन सरकार बहाल करे, अन्यथा सभी को जेल भेजे। इस दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की पुलिस प्रशासन से झड़प भी हुई। मौके पर गिरफ्तार किए गए शिक्षकों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न होने पर आगामी 18 फरवरी को राजधानी लखनऊ में प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन होगा। अब लड़ाई आरपार की होगी।
जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह तथा संचालन इरफान मुईन ने किया। आंदोलन में प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, यूटा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ सहित विभिन्न संगठनों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक शिक्षक संघ से विनय तिवारी, अखिलेश शुक्ल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ से अशोक पांडेय, वीर विक्रम सिंह, जनार्दन पांडेय, शैक्षिक महासंघ से वीरेंद्र मिश्रा, यूटा से कृष्णा गोपाल, मृतक आश्रित संघ से उमेश मिश्रा, अरुण सिंह आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
आंदोलन में अशोक पांडेय ने कहा कि हम सभी पुरानी पेंशन के लिए जेल भरने को तैयार हैं। वीरेंदर मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन को लोकसभा चुनाव के पूर्व बहाल करवानी है।
आंदोलन में बलवान सिंह, रवि तिवारी, रूपेश पांडेय, रविंद्र सिंह, संजय सिंह, राज वर्मा, सुरेश सिंह, अतुल मालवीय, असगर अली, देवप्रकाश पांडेय, अमरेंद्र सिंह, आलोक पांडेय, वैभव सिंह, संजय कुमार, साकेत मिश्रा, काली प्रसाद, सुनील बोहरा, रिचा सिंह, अतुल शुक्ला, आशुतोष तिवारी, वंदना शुक्ला, शकुंतला सिंह, जावेद कमर, भूपेंद्र बहादुर, संतोष पांडेय, तोताराम, अशोक सिंह, रविंद्र यादव, सूर्यमणि, ललित, सत्येंद्र, सुनील, अतुल, उदय भान वर्मा, आत्रे मिश्रा, जयप्रकाश, कुलदीप, देव प्रभाकर पांडेय, रघुनाथ पांडेय, जगदीश, मालती, राखी तिवारी, राघवेंद्र सिंह, शिवपूजन सिंह, विपिन सिंह, रामदेव शर्मा आदि भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ