Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:विभिन्न जलाशयों पर पक्षी अवलोकन कार्यक्रम का किया गया आयोजन









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। प्रभागीय वनाधिकारी सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर रजनीकान्त मित्तल ने बताया कि  02 फरवरी को विश्व वेटलैण्ड दिवस के अवसर पर वन विभाग, बलरामपुर के तत्वाधान में जनपद के विभिन्न जलाशयों पर पक्षी अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्रा, शिक्षकगण, पक्षीविद एवं जनसामान्य सम्मलित हुये।





 कार्यक्रम का आयोजन सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के अन्तर्गत पड़ने वाले 06 विभिन्न जलाशयों पर किया गया, जिनमें विविध प्रकार के पक्षी देंखे गये । जनपद स्तरीय पक्षी अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन रामपुर रेंज के अन्तर्गत जिले के चित्तौड़गढ़ बांध पर किया गया, जिसमे जनपद के पायनियर पब्लिक स्कूल, एम0एल0के0 डिग्री काॅलेज, तुलसीपुर के स्टारवार्ड पब्लिक स्कूल एवं आस-पास के विद्यालय के छात्र/छात्रा सम्मलित हुये ।



कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, पूर्वी क्षेत्र गोण्डा करते हुये पक्षियों एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं उसके महत्व पर अपने व्यक्तव्य प्रस्तुत किये । उन्होने सभी से पर्यावरण संरक्षण एवं सवर्धन की अपील की । पक्षी अवलोकन कार्यक्रम के तहत एमएलके0 डिग्री कालेज के छात्र/छात्राओं ने बांध पर नेचर वाॅक कर देखे गये पक्षियों को सूचीबद्ध किया ।



 कार्यक्रम के अगले चरण में जरवा वन विश्राम गृह में स्केच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पायनियर पब्लिक स्कूल, बलरामपुर के अमन गुप्ता, प्रथम स्थान, वन्दना त्रिपाठी द्वितीय स्थान एवं अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे ।


 सतीश चन्द्र  गौतम एवं रुचि पाण्डेय ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इसके अतिरिक्त प्रभाग के कोहरगड्डी जलाशय, भगवानपुर जलाशय, खैरमान जलाशय, रामपुर जलाशय एवं पार्वती अरगा पक्षी विहरा में पक्षी अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिनमें 10 से अधिक शिक्षण संस्थान सम्मलित हुये तथा कुल 861 लोगों ने 36 विभिन्न प्रजातियों के लगभग 8775 पक्षी देखे । इस वर्ष के पक्षी अवलोकन कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के सभी वर्गों को सम्मलित किया गया । कार्यक्रम में सम्मलित हुये 861 लोगों में से 541 विद्यार्थी, 112 विभागीय व्यक्ति, एवं 208 अन्य व्यक्ति जिनमें गरीब तबके के बच्चे व मजदूर आदि भी शामिल हुये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे