सुनील उपाध्याय
बस्ती :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही अपने अधिकारियों को सुधारने की नसीहत दे रहे हैं लेकिन भ्रष्ट अधिकारी भी मानने को तैयार ही नहीं है अपने रसूख के चलते अधिकारी अपने आप को बचाते रहते हैं।
ताजा मामला बस्ती जिले के हर्रैया तहसील का है जब समाधान दिवस में पहुंची लगभग 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने कानूनगो जय प्रकाश उपाध्याय पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। हर्रैया समाधान दिवस में पहुंची महिला ने कानूनगो की काला पकड़कर अपने पैसे की मांग करने लगी।
वीडियो
महिला ने बताया कि काफी दिनों पहले केवाड़ी गांव में तैनाती के दौरान लेखपाल जय प्रकाश उपाध्याय ने महिला से ₹40000 जमीन देने के नाम पर लिए थे। काफी दिनों के बाद ₹20000 तो वापस किया लेकिन अब ₹20000 देने में आनाकानी कर रहे हैं।
पैसे की मांग कर कर रही महिला से किसी तरह छुड़ाकर जय प्रकाश उपाध्याय भागने में कामयाब रहे अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं क्या इस महिला को न्याय मिल पाएगा या तो आने वाला वक्त ही बताएगा। समाधान दिवस में महिला द्वारा कॉलर पकड़ने की घटना से चारों तरफ चर्चा जोरों पर है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ