अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम उतरौला जेपी सिंह की अध्यक्षता में तहसील उतरौला सभागार में संपन्न हुआ । संपूर्ण समाधान दिवस में फरयादियों द्वारा कुल 132 प्रार्थना पत्र दिये गये जिसमें मौके पर 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया ।
एसडीएम उतरौला ने फरियादियों की शिकायते सुनी व शिकायतों से संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं, व बचे हुये प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबन्धित अधिकारी आॅनलाइन अपने पोर्टल पर कराएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।
तहसील दिवस में उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन द्वारा पांच सूत्रीय मांगो पर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया जिसमें अतिक्रमण हटाने, गन्दगी हटाने, साफ-सफाई की व्यवस्था करने, गरीबो को आवास दिलाने, संपर्क मार्ग सही कराने हेतु मांगे की गई । एसडीएम ने लम्बित पुराने शिकायतों को शीघ्र ही संबन्धित विभागीय अधिकारियों को आॅनलाइन निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिया ।
इस अवसर पर सीओ मनोज कुमार यादव, सीएमओ डा0 घनश्याम सिंह , अपर एसडीएम अरुण कुमार गौड़, पीडी अनिल कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी बैजनाथ सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, तहसीलदार आलमगीर, अधि0 अभियन्ता सिचाई, बाॅट-माप अधिकारी एके0 सिंह, जलनिगम मनोज सिंह, नलकूप, उप निदेशक कृषि राम बचन राम, व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
तहसील बलरामपुर सदर मे संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । फरियादियों द्वारा कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 03 का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष बचे शिकायतों को संबन्धित विभाग के अधिकारियों के पोर्टल पर भेज दिया गया । सभी अधिकारियों को अपने-अपने पोर्टल को देखकर शिकायतों का निस्तारण ससमय कराने का निर्देश एडीएम द्वारा दिया गया । इस अवसर पर एसडीएम सदर कुमार हर्ष, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, सीओ सिटी ओपी सिंह, नायब तहसीलदार प्रह्लाद श्रीवास्तव, तहसील के अन्तर्गत आने वाले थानों के थानाध्यक्ष व तहसील स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
तहसील तुलसीपरु संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम विशाल कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 08 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण सुचितापूर्ण ढंग से कराएं । इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार कृष्णा गोपाल त्रिपाठी, सीओ कर्मवीर सिंह व तहसीलों के थानाध्यक्ष व ब्लाक के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ