शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है |
जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी सियाराम वर्मा व मांधाता पुलिस टीम के संयुक्त कार्यवाही मे सराय मुरार सिंह नहर पुल के पास से सड़क के किनारे एक काली त्रिपाल में ढकी हुई कुछ वस्तु रखी हुई थी कि जहां पहुंची पुलिस टीम की गाड़ी को देखकर त्रिपाल के पास मौजूद कुछ लोग इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस टीम दौड़ाकर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया |
इस दौरान हुई तलाशी पर पुलिस को 101 पेटी देशी अवैध शराब (प्रति पेटी 48 सीसी ) व दस हजार सील व 8 हजार फर्जी रैपर बरामद किया है | पुलिस के गिरफ्त में आए मांधाता थाना क्षेत्र के ढेरहना निवासी घनश्याम सिंह पुत्र दान बहादुर नगर कोतवाली के कटरा मेदनीगंज निवासी संजय श्रीवास्तव पुत्र जीतलाल नगर कोतवाली के कटरा भुवालपुर निवासी चंदू सिंह पुत्र चौथी सिंह व मांधाता थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी ज्ञान चंद्र पुत्र कालूराम से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि नगर कोतवाली के कटरा मेदनीगंज निवासी अजय सिंह उर्फ नन्हके गुप्ता मांधाता थाना क्षेत्र के भदोही निवासी अनिल सिंह कोतवाली नगर के सराय खंडेराय निवासी ज्ञान बहादुर यादव व नगर कोतवाली के बरहुआ भोजपुर निवासी संदीप सिंह यह अवैध शराब रबर सील देते हैं जब यह शराब हमें मिलती है तो इन शीशियों व पेटियों पर कुछ भी लिखा नहीं होता है |यह सादे रहते हैं | इन शराब की शीशीयों व पेटियों पर हम लोग सेल फार यूपी का रैपर चिपका कर पुनः उनके बताए वाहन पर लोड कर देते हैं |

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ