Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जान का दुश्मन बना घना कोहरा, सड़क हादसों में श्रद्धालु व किसान की मौत









जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटना
मोहम्मद रियाजुद्दीन
नवाबगंज, गोण्डा। दो अलग - अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। दोनों हादसों में नवाबगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुुख्यालय भेेेजज दिया है।
      





घना कोहरा होने की वजह से पहला हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहलवान वीर मंदिर के पास हुआ, जहां तरबगंज के भानपुर बसंतपुर के निवासी भगवत लाल तिवारी पुत्र रामखिलावन तिवारी अपना गन्ना ट्राली पर लादकर फैजाबाद जा रहा था कि नवाबगंज के पहलवान वीर मंदिर के पास अपने जरुरी कार्य से ट्रैक्टर से नीचे उतरते समय पीछे से आ रही दूसरे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे भगवत लाल (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।




 दूसरा हादसा प्रयागराज से स्नान करके लौट रहे अभई पुरवा थाना परसपुर निवासी पंगुल पुत्र सुखराम अयोध्या से कटरा की तरफ पैदल आ रहे थे कि टेढ़ी पुल के पास अज्ञात गन्ने से लदी ट्राली ने टक्कर मार दिया जिससे पंगुल की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हादसों में नवाबगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



   इस सम्बन्ध में नवाबगंज कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया की पहलवान वीर मंदिर के पास से दोनों गन्ने लदी ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है, वहीं टेढ़ी पुल के पास हुए हादसे का चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है। उसका पता लगाया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे