Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित हुआ पत्र लेखन व प्रतियोगिता









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | विश्व कैंसर दिवस पर  तरुण चेतना द्वारा तंबाकू मुक्त स्कूल कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्टन  बाजार मे विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |





 कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पांडेय का पुरवा प्राथमिक विद्यालय कऱनपुर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्टन बाजार के छात्रों ने प्रतिभाग किया | प्रतियोगिता के समय तरुण चेतना के सुनील कुमार ने बताया कि पत्र लेखन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चों द्वारा अपने अभिभावकों को तंबाकू छोड़ने के लिए निवेदन करना था क्योंकि तंबाकू सेवन की वजह से गंभीर बीमारी जैसे पेट का कैंसर गले का कैंसर मुंह का कैंसर इत्यादि हो जाता है |




 जिससे बच्चों के विकास व शिक्षा पर सीधा दुष्प्रभाव पड़ता है | पत्र लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पूजा गौतम कक्षा सात पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्टन बाजार द्वितीय संजना पाल कक्षा चार प्राथमिक विद्यालय करनपुर तथा तृतीय स्थान पिंकी कक्षा चार प्राथमिक विद्यालय पांडेय का रहा |




इस अवसर पर शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक कृष्ण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया है | इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक द्वारा चयनित तीन बच्चों को पुरस्कार तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | इस अवसर परविद्यालय के शिक्षक विभा सिंह शहर बानाे ममता श्रीवास्तव राबिया बेगम तथा मनोरमा मिश्रा उपस्थित रही |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे