गोण्डा: बुधवार को उपजिलाधिकारी जेबी सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी यसके रवि के अगुवाई में रेलवे क्रासिंग से नवीन सब्जी मंडी तक अतिक्रमणकारियो से अतिक्रमण मुक्त कराया।
बुधवार को उपजिलाधिकारी मनकापुर जेबी व पुलिस क्षेत्राधिकारी यसके रवि के अगुवाई में पुलिस बल,नगर पंचायत अघिशाषी अधिकारी स्वतंत्र प्रताप सिंह,नगर पंचायत के कार्मियो के दब-बल के साथ रेलवे गुमटी से नवीन सब्जी मंडी तक सड़क के दोनो पटारियो पर अपने दुकान के समाने टीन शेड़,व नालियो के बाहर लगी सब्जी की दुकाने,अस्थायी रुप से ढेला फल विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर लेने वालो से अतिक्रमण मुक्त कराते हुए
दुकानदारो को यसडीएम ने चेतावानी देते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा चिन्हित सीमांकन के बाद जो भी दुकानदार अतिक्रमण करते पाये जाने पर उनका समान जब्त करके उनके विरुद्व प्राथमिक दर्ज करायी जायेगी और उक्त मार्ग पर स्थित बैको के सामने खडी वाह्रनो को पुलिस द्वारा सीज कर दिया जायेगा।
सीओ यसके रवि ने बैक प्रबंधको को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताअो के सुविधा के लिये वाहन पाकिंग अलग से बनावाये।जिससे से सड़क पर जाम की स्थित न उत्पन्न होने पाये।प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार जाम की स्थित से लोगो को निजात दिलाने के लिये उक्त मार्ग पर भारी वाहनो के प्रवेश वर्जित किये जाने की बात कही और पिकेट ड्यूटी भी लगायी जायेगी।
बुधवार के सुबह ही अतिक्रमणकारियो ने अपने दुकानो पर लगे टीन शेड व सामने से कब्जा स्वय हटाते देखे गये।टीम मे नगर पंचायत वरिष्ठ लिपिक अमर सिंह,दिलीप सिंह,मोनू जयसवाल,यसआई दधिवल यादव,वसी अहमद,संजीव वर्मा,मोहम्मद सैय्यद सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ